{"_id":"5be09403bdec2269a12fca63","slug":"151541444611-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के लिए सभी मिल जुलकर करें प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के लिए सभी मिल जुलकर करें प्रयास
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही 29 व 30 नवम्बर को सैयदराजा नेशनल इंटर कालेज में जनपदीय रैली के साथ 3, 4 व 5 दिसम्बर को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में मंडलीय रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर सभी को प्रयास करना होगा, तभी सफलता प्राप्त होगी। जिले में 29 व 30 नवम्बर को जनपद स्तरीय और 3, 4 व 5 दिसम्बर को मंडल स्तरीय रैली आयोजित की गई है। इसकी सफलता के लिए सभी को मिल जुलकर प्रयास करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने कहा प्रत्येक विद्यालय दो महीने की अतिरिक्त फीस जिला विद्यालय निरीक्षक के खाते में जमा करें। साथ ही सभी लोग रैली को सफल बनाने के लिए सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वह्न ईमानदारी से करें। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल, बृजेश कुमार सिंह, अंजू, सिद्धनाथ, विवेक कुमार, महेंद्र कुमार, भानु भाष्कर, मोती, संतोष कुमार, शंकर,मेवा लाल, सैयद अली, पारसनाथ सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला मंडलायुक्त डा. कृष्ण लाल व संचालन जिला संगठन आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।