फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गोष्ठी में फसलों के अवशेष न जलाने की दी सलाह

गोष्ठी में फसलों के अवशेष न जलाने की दी सलाह

Sun, 30 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गोष्ठी में फसलों के अवशेष न जलाने की दी सलाह

विज्ञापन
इलिया। सैदूपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को अपने खेतों फसलों के अवशेष को न जलाने की सलाह दी गई। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, समसामयिक कीट रोग सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

बीटीएम विपिन भारद्वाज ने कहा कि किसान खेतों में बची फसल अवशेष को न जलाएं। इससे वातावरण प्रदूषित होने के साथ मृदा की उपरी परत जल जाती है और सूक्ष्म लाभदायक जीव बैक्टीरिया, फंगस, मित्र कीट मर जाते हैं। इसका असर उपज पर भी पड़ता है। कहा कि फसल अवशेष को जलाते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ छह माह तक कैद का भी प्रावधान है। एटीएम उदयनाथ पटेल ने कहा कि धान बिक्री के लिए किसान एक अक्तूबर से आरंभ हो रहा रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें। वहीं क्रेडिट कार्ड बनवाकर किसान ऋण के माध्यम से खेती का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। मास्टर ट्रेनर कपिलदेव सिंह ने कहा कि किसान फसल बीमा कराकर दैविक आपदा ओलावृष्टि या आग लगने पर नुकसान का लाभ सरकार द्वारा दी गई योजनाओं से द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। अंत में मोबाइल प्रोजेक्टर द्वारा खेतों में जलाए जाने वाले फसल अवशेष को पर्दे पर दिखाकर किसानों को वस्तुस्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इस मौके पर लालजी प्रसाद, प्रभुदयाल सिंह, मिश्रीलाल पासवान, नंदलाल मौर्या, रामनिवास, अर्जुन, मनोज खरवार, दशरथ, प्रभु नारायण, राममूरत पासवान, रामसूरत, हरिप्रसाद, वासुदेव मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed