{"_id":"5ba696aa867a557fec71cc48","slug":"151537644202-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीर वरिक ने किया बटालियन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीर वरिक ने किया बटालियन का निरीक्षण
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन का शनिवार को ग्रुप कमांडर वाराणसी ए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ब्रिग्रेडियर प्रवीर कुमार वारिक ने निरीक्षण किया। उन्होंने सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करने पर व्यक्ति का विकास होता है।
कमांडर का स्वागत लेफ्टिनेंट कर्नल पुरुषोत्तम सिंह और सूबेदार मेजर दीपेन्द्र आले ने किया। कमांडर ने सभी एनओ, सैनिक और लिपिक से परिचय प्राप्त किया। वहीं कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कमांडर ने गार्ड ऑनर ग्रुप के लीडर को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीर वारिक ने कहा कि समाज का ताना-बाना इतना जटिल है कि इसकी एक इकाई में होने वाला परिवर्तन अन्य इकाईयों को भी प्रभावित करता है। कमांडर ने सभी एनओ को कहा कि आपका व्यक्तित्व, विद्या व अनुशासन बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसलिए सकारात्मक विचार मस्तिष्क में उत्पन्न करें, सकारात्मक कार्य करें व सकारात्मक जीवन यापन करें। छात्र-छात्राओं से कहा कि शैक्षणिक शिक्षा व एनसीसी की शिक्षा के प्रति निष्ठावान रहे और परिश्रम से अपनी शिक्षा पूर्ण करें। इसी में सफलता है। इस मौके पर मेजर अमरेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट अशोक त्रिपाठी, कामेश सिंह, अंगद तिवारी, विजय यादव, आरडी सोनकर, सूबेदार केशर सिंह, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, एचपी शर्मा उपस्थित रहे।