फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शहीद के पिता ने सीएम पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप

शहीद के पिता ने सीएम पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप

Sun, 20 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शहीद के पिता ने सीएम पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप

विज्ञापन
टांडाकला। क्षेत्र के मारुफपुर नदेसर गांव के शहीद चंदन राय के सम्मान में बन रहा स्मृति द्वार अधूरा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रवेश द्वार निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन मारुफपुर चौकी प्रभारी संजय को सौंपा। चेतावनी दी कि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं शहीद के पिता ने सीएम पर भी वायदा खिलाफी का आरोप लगाया।
क्षेत्र के नदेसर मारुफपुर गांव निवासी चंदन भारतीय सेना में तैनात था। जनवरी माह में जम्मू के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में वह शहीद हो गया था। शहीद चंदन के सम्मान में गांव में स्मृति द्वार और मूर्ति लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था। लेकिन समय गुजरने के साथ सबकुछ ठंडे बस्ते में चला गया। शहीद के सम्मान का वादा याद दिलाने के लिए शनिवार को क्षेत्र के युवाओं ने परिजनों के साथ मिलकर अधूरे पड़े स्मृति गेट के सामने प्रदर्शन किया और सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शहीद के पिता सत्य प्रकाश राय ने सूबे के सीएम पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान युवा शक्ति तसंघ क-े अध्यक्ष सुनील यादव, अरविंद यादव, संदीप यादव, अशोक राय, बनफल यादव, धनंजय यादव, अश्वनी पांडेय, अनिल यादव, दीनानाथ सोनकर, शौकत अली उपस्थित रहशे।
विज्ञापन

टांडाकला (ब्यूरो)। चहनिया ब्लाक में बने शहीद स्मारक पर लगी शिलापट्ट टूट गई है और इसपर से कई शहीदों के नाम भी गायब हो गए हैं। जबकि बीडीओ और अन्य अधिकारी रोजाना यहीं से गुजरते हैं और फिर भी वह इससे अनजान बने हुए हैं। इस पट्ट पर 26 स्वतन्त्रता सेनानियों के नाम तो हैं, लेकिन कई शहीदों का नाम गायब हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है की यह देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed