{"_id":"5acfb4ae4f1c1b5c3e8b4d77","slug":"151523561646-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया के तहत तीन गांव में बनेगा मल्टीपरपज हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया के तहत तीन गांव में बनेगा मल्टीपरपज हाल
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। खेलों इंडिया के तहत गांवों में बनने वाले मल्टीपरपज हाल के निर्माण के लिए जमीन की समस्या का निराकरण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को विधायकों के बैठक के साथ ही हो गया। अब इसके बनने का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से पत्रावली शासन को भेजने के लिए गुरुवार को दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत खेल अवसंरचना उन्नयन को सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु अवस्थापना मद के अन्तर्गत मल्टीपरपज हाल का निर्माण होना है। जिसके लिए विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत परसिया, विकास खण्ड बरहनी के ग्राम पंचायत भतीजा एवं विकास खण्ड चहनियां के ग्राम पंचायत खोनपुर में मल्टीपरपज हाल के निर्माण को जमीन उपलब्ध होने के बाद जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा। बैठक में विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य छत्रबलि सिंह, अपर जिलाधिकारी बच्चालाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी
रमेश सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रमेश सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।