फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बीडीए ने दो निर्माणाधीन भवनों को किया सील

बीडीए ने दो निर्माणाधीन भवनों को किया सील

Wed, 24 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीडीए ने दो निर्माणाधीन भवनों को किया सील
मुगलसराय। नगर व आसपास के क्षेत्रों में बिना नक्शा पास कराये हो रहे निर्माण कार्यों पर विकास प्राधिकरण की निगाह टेड़ी हो गई है। मंगलवार को विकास प्राधिकरण के जेई के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पथरा व सूजाबाद में निर्माणाधीन दो मकानों को सील कर दिया। बताया कि पूर्व दिये गये नोटिस के बाबत जवाब नहीं दिये जाने पर यह कार्यवाही की गई है। दरसअल बढ़ती आबादी के साथ नगर के आसपास क्षेत्रों में मकानों का निर्माण भी धड़ल्ले से हो रहा है। नगर के आसपास के क्षेत्र में प्लाटरों द्वारा की गई प्लाटिंग में लोग जमीन खरीदकर मकान बना रहे है। इसमें ज्यादातर मकान वाराणसी विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराये बिना ही बन रहे है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना इजाजत के बने ऐसे निर्माणों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को वीडीए की टीम दलबल के साथ सबसे पहले पथरा पहुंची जहां उन्होंने साधू सिंह नामक व्यक्ति का निर्माणाधीन एक मंजिला मकान सील कर दिया। इसके बाद वीडीए की टीम सूजाबाद पहुंची। जहां उन्होंने सूरज के निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। इस संबंध में जेई आरसी यादव ने बताया दोनों भवन स्वामियों को निर्माण के बाबत नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिये जाने पर दोनों मकानों को सील कर दिया गया है। इस दौरान सुपरवाइजर शिवलखन पासवान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed