{"_id":"598e07914f1c1b45798b45e1","slug":"151502480273-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर ताला लगा दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर ताला लगा दिया धरना
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के कैली, रौना और जमालपुर के प्रधानों और सचिवों पर कार्यवाही से नाराज प्रधानों, सचिवों और रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय के मेन गेट पर तालाबंदी करके धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन द्वारा बिना किसी ठोस सबूत के कार्यवाही की गई। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सकलडीहा विकास सिंह और बलुआ थानाध्यक्ष के काफी समझाने बुझाने के बाद धरना समाप्त हुआ।
बता दें कि कैली, रौना, जमालपुर में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध डीपीआरओ द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई है। शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांव के प्रधानों, सचिवों और रोजगार सेवकों ने निलंबित प्रधानों और सचिवों की बहाली के लिए खंड विकास कार्यालय पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन द्वारा बिना किसी ठोस सबूत के यह कार्यवाही हुई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुचे सकलडीहा एसडीएम विकास सिंह ने धरनारत लोगों को आश्वासन दिया कि जांच पड़ताल के बाद ही कोई कार्यवाही होगी तथा जिलाधिकारी से वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराने की बात कही। इसके बाद धरनारत लोगों ने उपजिलाधिकारी को अपना मांग पत्र सौपकर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान प्रधान अनुज सिंह, मनोज, बालमूर्ति, सदानंद, मुरारी, मनोज, राम सिंह, कन्हैया प्रसाद, अवनेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।