{"_id":"596fb8964f1c1ba7038b473f","slug":"151500493974-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की निर्देश के बाद भी कस्बा में नियुक्त नही हुए सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की निर्देश के बाद भी कस्बा में नियुक्त नही हुए सफाई कर्मी
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। जिलाधिकारी हेमंत कुमार के निर्देश के बाद भी कस्बा के परिषदीय स्कूल और कस्बा के लिये सफाई कर्मी नियुक्त नही हो सका। इसके कारण चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उधर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाला है। कस्बा में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मी नियुक्त नही है। प्रधान द्वारा शिकायत भी की गयी थी। बावजूद अधिकारी मौन साधे रहे।
शनिवार को समाधान दिवस के बाद डीएम हेमंत कुमार व एसपी संतोष सिंह कस्बा के परिषदीय स्कूल में औचक निरीक्षण किया। स्कूल में शौचालय से लेकर रसोई घर और कोतवाली गली तक गंदगी का अम्बार लगा हुआ था। जिसे देख अधिकारीगण भड़क गये। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को सफाईकर्मी को नियुक्त करने का निर्देश दिया था। निर्देश के पांच दिन बाद भी सकलडीहा कस्बा तो दूर परिषदीय स्कूल के लिये सफाई कर्मी नियुक्त नही हो सका। इसके कारण शिक्षक परेशान है। उधर कस्बा में कुड़ा का अम्बार लगने से व्यापारियों में रोष है। इस बाबत एसडीएम विकास सिंह संबंधित अधिकारियों की गैर जिम्मेदरान हरकत से आहत थे। शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से बात करके सफाईकर्मी नियुक्त कराने की बात कही।