{"_id":"62cc8093a456513bb954692e","slug":"15-youth-got-certificate-after-training-chandauli-news-vns6634369195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के बाद 15 युवओं को मिला प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के बाद 15 युवओं को मिला प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। रेल कौशल विकास योजना के तहत पीडीडीयू मंडल के गया कॉलोनी स्थित विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 15 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी तरह पूर्व मध्य रेल के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के बाद उत्तीर्ण कुल 72 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
पूर्व मध्य रेल की ओर से रेल कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर कुशल एवं रोजगार के लिए सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत युवाओं को 13 जून से दो जुुलाई तक विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र में 15 युवाओं को विभिन्न ट्रेन में प्रशिक्षण दिया गया। इसी तरह सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना/हरनौत, पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र/समस्तीपुर,सिगनल एवं दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र/दानापुर में भी युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद 72 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा अब तक 684 युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है।