{"_id":"5c44c463bdec2217fc33d7ed","slug":"141548010595-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 प्रतिभागी हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों के विज्ञान विषय में ज्ञान व रुचि के आधार पर हुई परीक्षा में बैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 20 विद्यार्थियों को रविवार को लखनऊ में राष्ट्रीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन की ओर से आयोजित एक समारोह में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पुरस्कृत किया। अब यह प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा गत नवंबर 2018 में प्रदेश स्तर पर आयोजित की गई थी।
चयनित विद्यार्थियों में कक्षा सात से संदीप, कृष्णानंद, हिमांशु, दीपक, शुभम व कक्षा आठ से अभिषेक, ऋतिक, जयसिंह, दिव्यांशु, कक्षा नौ से दीपांकर, दिलीप, अंकित, शिवम, शैलेश व विनीत और कक्षा 10 से नितिन, दिलीप, विशाल चयनित हुए हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य अंशुमान सिंह, शिक्षकों व अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी है। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।