फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एक्सईएन ने की धानापुर-अवहीं सड़क निर्माण की जांच

एक्सईएन ने की धानापुर-अवहीं सड़क निर्माण की जांच

Wed, 16 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन ने की धानापुर-अवहीं सड़क निर्माण की जांच
धानापुर। धानापुर-अवहीं मार्ग से पुराचेत दुबे गांव तक हाल में बनी सड़क के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय गोरे ने गुणवत्ता की जांच की। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक सुशील सिंह से की थी। इस पर उन्होंने एक्सईएन को सड़क की जांच कराने को कहा था। बताया जाता है कि उक्त मार्ग का निर्माण कुछ माह पूर्व हुआ था जिसमे कुछ दिनों बाद ही ऊपर पड़ी गिट्टियां उखड़ने लगीं। इसकी शिकायत पर जांच करने पहुंचे एक्सईएन व अन्य अधिकारियों ने बताया कि समय से सील कोट नहीं पड़ने से गिट्टी उखड़ रही हैं। उन्होंने अवर अभियंता और ठेकेदार को सड़क पर झाड़ू लगाकर सील कोट को सही करवाने का आदेश दिया। खस्ताहाल हुए धानापुर डेढावाल मार्ग के बाबत उन्होंने बताया कि विधायक के प्रयास से जल्द ही उक्त मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विभाग में कार्यवाही के लिए फ़ाइल लगा दी गई है। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोकसभा चुनाव से पूर्व निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस संबंध में एक्सईएन ने कहा कि सड़क को मानक के अनुरूप बनवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके बाद भी सड़क ठीक से नहीं बनाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed