{"_id":"5c339e22bdec22569d466f18","slug":"141546886690-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 नवप्रवर्तकों का राज्य स्तर पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 नवप्रवर्तकों का राज्य स्तर पर चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय नगर पालिका इंटर कालेज में सोमवार को जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में जनपद के 75 स्कूलों के कक्षा छह से 12 तक के 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 22 नवप्रवर्तको का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। ये नव प्रवर्तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा लगाई जाने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त व लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा बजरंग बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि सहायक प्रबंधक उद्योग विवेक सिंह और अति विशिष्ट अतिथि राजकीय आईटीआई चंदौली के प्रधानाचार्य जयप्रकाश उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. महेंद्र कुमार पांडेय व संचालन जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डा. कृष्ण मुरारी सिंह ने किया। निर्णायक के रूप में डा. मुकेश कुमार श्रीवास्तव, लालचंद प्रसाद, मनोज वर्मा, अनिता कुमारी व संजय कुमार श्रीवास्तव रहे। इस मौके पर फिरोज खान व अन्य मौजूद रहे।