{"_id":"5be1e332bdec2204de740f06","slug":"141541530418-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों में बांटे उपहार व मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों में बांटे उपहार व मिठाई
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। आवाजापुर की सामाजिक संस्था हनुमत फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को हनुमान जयंती व दीपावली के अवसर पर कस्बा स्थित मुसहर बस्ती की महिलाओं व बच्चों के बीच मिठाई, फल, मोमबत्ती, नमकीन, और पटाखे बांटे गए। उपहार पाने के बाद बच्चों व महिलाओं के चेहरे खिल गए।
संस्था के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, दुर्गेश ने कहा कि हनुमान जयंती व दीपावली शांति व एकता का प्रतीक है। जाति व धर्म से हटकर लोगों को पर्व मनाना चाहिए। सब का कर्तव्य है कि समाज में सद्भावना का संदेश देने के लिए उन्हें गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान सुभाष खरवार, संतोष जोशी, अभय सिंह, गोल्डी, मधुबन, उपेंद्रनाथ सिंह, कार्तिकेय सिंह, अरूण सिंह उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन