{"_id":"5bc4d74fbdec22695706f55a","slug":"141539626831-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलबीएस डिग्री कालेज का छात्र संघ चुनाव एक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलबीएस डिग्री कालेज का छात्र संघ चुनाव एक को
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। कॉलेज में एक नवंबर को चुनाव होगा। उसी दिन मतों की गणना होगी और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्र नेताओं में नया जोश आ गया है और चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
एलबीएस डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। इंतजार के बाद सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव कुमार के अनुसार 17 अक्तूबर को 11 बजे से चार बजे तक नामांकन फार्म का वितरण किया जाएगा। 23 अक्तूबर को सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन तीन बजे प्रत्याशियों के अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा और नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 25 अक्तूबर को नाम वापसी होगी।