फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हक के लिए महिलाओं को संगठित होकर उठानी होगी आवाज

हक के लिए महिलाओं को संगठित होकर उठानी होगी आवाज

Mon, 15 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
हक के लिए महिलाओं को संगठित होकर उठानी होगी आवाज

विज्ञापन
चकिया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से रविवार को महिलाओं ने नगर में प्रदर्शन किया। बाद में गांधी पार्क में सभा करके महिला अधिकारों के पक्ष में आवाज बुलंद की। सभा के बाद महिला हितों के संबंध में तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।

गांधी पार्क में हुई सभा में जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय महासचिव मरीयम धकले ने कहा कि देश में महिलाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। महिलाओं को अपना हक पाने के लिए संगठित होने की जरूरत है। कहा कि जनवादी महिला समिति पूरे देश में महिलाओं के हित के लिए संघर्ष कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात करती है महिलाओं को गैस चुल्हा तथा सिलेंडर देकर 950 रुपये वसूल रही है। इसके पहले महिलाओं ने मां काली मंदिर परिसर से जुलूस निकाला और नारेबाजी की। सभा के बाद महिलाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर शौचालय देने, उन्हे राशन कार्ड देने, मनरेगा में काम देने, महिला हिंसा पर रोक लगाने, बैराठ फार्म के 1998 के समझौते को लागू करने तथा मोकरम बंधी में खेती की अनुमति देने की मांग की। सभा में जिलाध्यक्ष लालमनी विश्वकर्मा, चंपाकली देवी, फूला देवी, मंगरा देवी, लालचंद, गुलाबचंद ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. गीता शुक्ला ने और संचालन लालमनी विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed