{"_id":"5ba9396d867a553da22cd2e3","slug":"141537816941-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम पर की तालाबंदी, उठान बंद करने का चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम पर की तालाबंदी, उठान बंद करने का चेतावनी
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सदर ब्लाक के विभिन्न गांवों के कोटेदारों ने सोमवार को शंकर मोड़ स्थित आरएफसी गोदाम पर छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में तालाबंदी की। लोगों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की तथा मांगों को पूरा नहीं किए जाने तक राशन का उठान बंद करने की चेतावनी दी।
कोटेदारों ने कहा अधिकारी कोटेदारों का शोषण कर रहे हैं। इससे उनको आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा हैं। कहा कि गोदाम से शत-प्रतिशत खाद्यान्न का तौल नहीं किया जा रहा है। बोरी का भी वजन नहीं कराया जा रहा है। पूर्व के बकाया सभी शेष भुगतान अभी भी लंबित है। इससे खाद्यान्न वितरण में भी दिक्कतें हो रही हैं। कोटेदारों ने मांग करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की भांति यहां भी कोटेदारों को 25 हजार रुपया मानदेय दिया जाए। अथवा 200 रुपया प्रति कुंतल कमीशन दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों व सदस्यों का सत्यापन पर नियंत्रण समाप्त कर विभागीय स्तर पर सत्यापन कराया जाए। चेताया कि यदि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन खाद्यान्न उठन बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान आशुतोष सिंह, मिट्ठू अली, राजेंद्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, रिंकू यादव, पुष्कर, छविनाथ चौहान, रामदुलारे, दीनानाथ, विजेंद्र सिंह, रामवृक्ष पाठक, दयाशंकर, अजय सिंह, कपिलदेव सिंह, भैरो साव, सावित्री देवी, प्रदीप कुमार, चंचल पटेल, कमला देवी, विजय कुमार, संजय गुप्ता, आशा देवी, सीता देवी, जवाहिर पासवान, रामधनी, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, सुमन शर्मा, रामजतन, संगीता देवी कोटेदार मौजूद रहे।