{"_id":"5b3a75c24f1c1bf3568b463d","slug":"141530557890-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन महोत्सव के तहत नौगढ़ में हुआ पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन महोत्सव के तहत नौगढ़ में हुआ पौधरोपण
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। वन महोत्सव कार्यक्रम में तहत सोमवार को नौगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पति सुुजीत कुुमार सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वन विभाग की ओर से मझगांई रेंज के पनौती और जय मोहनी रेंज के जय मोहनी पोस्ता वन क्षेत्र में पौधरोपण किया गया।
पौधरोपण के बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। कहा कि जिस तेजी से वृक्षों को काटा जा रहा है उससे पर्यावरण को खतरा पैदा हो गया है। वहीं अध्यक्ष नौगढ़ मंडल भाजपा देवेंद्र साहनी ने कहा पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन विकास की आंधी में पर्यावरण खतरे में है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक व्यक्ति एक वृक्ष कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी जानकी शरण श्रीवास्तव ने कहा जीवन के लिए आवश्यक शुद्ध ऑक्सीजन हमें पेड़ों से मिलती है। पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी जय मोहनी कुंज मोहन वर्मा, ओंकार नाथ, पारसनाथ खरवार मौजूद रहे।