फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डेढ माह बाद खुले स्कूल, बढ़ी चहल पहल

डेढ माह बाद खुले स्कूल, बढ़ी चहल पहल

Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
डेढ माह बाद खुले स्कूल, बढ़ी चहल पहल

विज्ञापन
मुग़लसराय। डेढ़ माह तक गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार की सुबह स्कूल खुले। इसके साथ ही घरों में बाजार में चहल पहल बढ़ गई। पहले दिन बच्चे स्कूल में पहुंच कर गर्मी की छुट्टियों के अनुभव साझा किए। घरों में भी सुबह उठ कर अचानक बच्चों को तैयार किए जाने से घरों में चहल पहल रही। बाजार में भी किताबों और ड्रेस की खरीददारी के लिए भीड़ रही।
जिले में 21 मई को परिषदीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश दिया गया था। छुट्टियां होते ही बच्चे नाना, मामा के यहां छूट्टियां बिताने चले गए तो कुछ छात्र अभिभावकों के साथ पहाड़ों की सैर पर निकल गए। जो कहीं नहीं गए, वे भी समर कैंपों में पहुंच कर अतिरिक्त कलाएं सीखी। जून माह के अंतिम सप्ताह से ही निजी स्कूलों के खुलने का शुरू हो गया था लेकिन परिषदीय विद्यालय नहीं खुले। एक जुलाई को रविवार होने की वजह से सोमवार को की सुबह आठ बजे से परिषदीय विद्यालय खुले। पूरी तैयारी के साथ स्कूल खुलते ही छात्र छात्राएं नए उत्साह के साथ स्कूलों में पहुंचे। लंबे समय बाद स्कूल खुलने की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। सुबह ही उठ कर अभिभावकों ने बच्चों को तैयार किए। स्कूलों में पहुंचकर बच्चों ने गर्मी की छुट्टियों के अनुभव शेयर किए। परिषदयी विद्यालयों में अभी पाठ्य पुस्तकें और निशुल्क ड्रेस नहीं बंटे हैं, ऐसे में वे बिना ड्रेस के ही खाली हाथ स्कूल पहुंचे। दूसरी तरफ निजी स्कूलों के बच्चे पूरी तरह तैयार होकर पूरी ड्रेस में स्कूल पहुंचे। कई बच्चों के पास ड्रेस औरपूरी किताबे नहीं है। ऐसे में बच्चों की जिद पर वे बाजार में पहुंच कर ड्रेस और किताबों की खरीददारी की। इससे बाजार में भी चहल पहल रही।
विज्ञापन


अनुपस्थित रहने पर पर दिया नोटिस
कंदवा(ब्यूरो)। खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश सिंह ने नए सत्र के पहले दिन बरहनी विकास खंड के उच्च प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर , प्राथमिक विद्यालय ककरहीं मनराजपुर , प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय परेवां , प्राथमिक विद्यालय पंचदेवरा सहित एक दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर में तैनात दो अनुदेशक वंदना सिंह और रजनी पाल अनुपस्थित मिली ।इससे नाराज एबीएसए ने दोनों अनुदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया । वहीं ककरही मनराजपुर में सत्र के पहले ही दिन बच्चों के न आने पर चूल्हा नहीं जला। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि मंगलवार से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान एबीआरसी बरहनी रामजी प्रसाद , जय गोविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed