फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मायूस लौटे 254 फरियादी

मायूस लौटे 254 फरियादी

Wed, 18 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मायूस लौटे 254 फरियादी
मुगलसराय। जिले भर में मंगलवार को 268 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, लेकिन मौके पर 14 मामलों का ही निस्तारण हुआ। वहीं न्याय के लिए दिन भर अधिकारियों की ओर टकटकी लगाए शेष 254 फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए। इसमें सबसे अधिक मामले राजस्व, पेयजल, शिक्षा, बिजली और सिंचाई से जुड़े थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की अध्यक्षता में चकिया तहसील में 125 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हुई। लेकिन दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में केवल दो मामले का ही निस्तारण हुआ। डीएम ने एक सप्ताह के अंदर सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। मुगलसराय तहसील में सीडीओ एके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 22 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई। जिसमें छह मामलों को ही मौके पर निस्तारित किया गया शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। सदर तहसील में एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार गुलाचंद्रा, सीओ सदर प्रदीप के सामने ने 42 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें मौके पर केवल चार का ही निस्तारण हुआ। वहीं नौगढ़ में एडीएम राम सजीवन मौर्य की अध्यक्षता में 30 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई हुई। जिसमें केवल एक मामले का निस्तारण हो पाया। सकलडीहा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 49 मामलों की सुनवाई हुई। इसमें केवल एक मामले का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार शैलेंद्र, बीडीओ श्रवण कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed