{"_id":"5ad4f6ed4f1c1b82028b4d53","slug":"141523906285-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र विकास योजना में चयनित होने पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र विकास योजना में चयनित होने पर खुशी
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा (ब्यूरो)। क्षेत्रीय लोगों की बैठक सोमवार को रामपुर गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में हुई। इसमें बरहनी विकास खंड के अरंगी और रामपुर गांव को मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयन होने से इन गांवों में विकास की रौशनी तेजी से फैलेगी।
समाजसेवी महेश्वर सिंह ने कहा कि रामपुर और अरंगी गांव का मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित होने से सर्वांगीण विकास होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित होने पर इन गांवों में संपर्क मार्ग, सोलर लाइट, हैंडपंप, आवास, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन, इज्जत घर, नाली, गली आदि का कार्य कराया जाएगा। इससे इन गांवों का विकास तेजी से होगा। बैठक में अजीत सिंह, रविशंकर सिंह, उमेश सिंह, गुलाब सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, हृदय नारायण सिंह, सतेंद्र त्रिपाठी, बलवंत सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय शंकर सिंह ने और संचालन भगवती तिवारी ने किया।