{"_id":"5ab94c104f1c1beb3f8b51ba","slug":"141522093072-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य वनसंरक्षक ने पौधरोपण की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य वनसंरक्षक ने पौधरोपण की तैयारियों का लिया जायजा
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़/ चकिया। प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक और नोडल अधिकारी पंकज मिश्रा ने सोमवार को सैयदराजा, लतीफशाह और नौगढ़ की पौधशालाओं में उगाए जा रहे पौधों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पौधों में कंपोस्ट खाद डालने और नष्ट हो चुके पौधों की जगह दूसरे पौधे लगाने के लिए वनक्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया। बताया कि काशी वन्यजीव प्रभाग में इस बार दो गुने पौधे लगाए गए हैं। इस बार जंगलों में खाली स्थानों पर नौ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
मुख्य वन संरक्षक पंकज मिश्रा ने सबसे पहले चंदौली रेंज के सैयदराजा नर्सरी का निरीक्षण किया। जहां वनक्षेत्राधिकारी नरेंद्र राय ने बताया कि नर्सरी में 21 हजार पुराने पौधे है और पचास हजार नए पौधे उगाए गए है। साथ ही चंद्रप्रभा रेंज के लतीफशाह नर्सरी में दो लाख पच्चीस हजार पौधे लगाए गए है। वनसंरक्षक ने नौगढ़ के बाघी पौधशाला का भी निरीक्षण किया। वनक्षेत्राधिकारी जयमोहनी कुंजमोहन वर्मा ने बताया कि कैंपा, सामाजिक वानिकी और पौधशाला प्रबंधन याजना के तहत चार लाख पौधो को उगाने की तैयारी चल रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष सागौन, शीशम के साथ फलदार और छायादार पौधे लगाने की योजना है। इसके लिए सुरक्षा खाई खोदने और बबूल के बीज का भी छिड़काव होगा। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विजेंद्रलाल श्रीवास्तव, वनक्षेत्राधिकारी मझगाई जानकी शरण, वनक्षेत्राधिकारी चकिया ताराशंकर, वनक्षेत्राधिकारी चंद्रप्रभा रविशंकर शुक्ला मौजूद रहे।