{"_id":"5ab3fbbe4f1c1b8f778b6ed7","slug":"141521744830-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर(ब्यूरो)। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर ब्लाक अंतर्गत माधोपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर गुरुवार को मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति के तत्वावधान में खंडान, कवई, पहाड़पुर, अकबालपुर, नौरंगाबाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके पूर्व खड़ान गांव में सभा आयोजित की गई।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मेडिकल कॉलेज काफी आवश्यक है। कहा कि स्वार्थ पूर्ण माहौल में दूषित विचारधारा वाले राजनैतिक व्यवस्था के दौरान नि:स्वार्थ आदर्श विचारधारा को जिंदा रख पाना अत्यंत ही कठिन तपस्या के समान है। कहा कि अभिलेख में दर्ज उद्यान विभाग की भूमि पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को मजबूती से सरकार तक पहुंचाए ताकि यह सपना साकार हो सके। इस दौरान मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंजनी सिंह, बचाऊ सिंह , सत्येन्द्र सिंह, अवधेश यादव, दयाराम, अखिलेश सिंह, रिंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।