{"_id":"5aaebd4c4f1c1bc4758b61a5","slug":"141521401164-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने चौपाल में सुना ग्रामीणों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने चौपाल में सुना ग्रामीणों की समस्या
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के बलिया खुर्द ग्राम पंचायत के गढ़वा बस्ती में रविवार को विधायक शारदा प्रसाद ने जन चौपाल का आयोजन किया। इसमें उन्होेंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अतरसुअवा नाले का पानी भोका कट तक पहुंचाने और गांव के विकास में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
रविवार को बलिया खुर्द गांव पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया तथा उनसे वन भूमि में बनाए जा रहे आवासों को सुरक्षा देने की मांग की। इस पर विधायक ने कहा कि आवास अपनी निजी भूमि या ग्राम पंचायत की भूमि पर ही बनाएं। उन्होंने कहा कि जिस लाभार्थी को आवास वन भूमि पर बना है। उसे दूसरी जमीन उपलब्ध कराने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। किसानों ने विधायक से अतरसुअवा नाले का पानी भोका कट तक पहुंचाने की मांग की। इस पर विधायक ने मई-जून महीने में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। चौपाल के दौरान ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी दूबे, ग्राम प्रधान दिनेश कुशवाहा, भोला मौर्या, नंदलाल चौहान, कमलेशपति कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, ईश्वरी शरण सिंह, तिलकधारी चौहान, गणेण मौर्या, शमशेर चौहान मौजूद रहे।