{"_id":"5aaebd4a4f1c1bac758b614b","slug":"141521401162-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जनपद में होंगे प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जनपद में होंगे प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग अनुराग श्रीवास्तव सोमवार को एक बार फिर जनपद मेेें होंगे। नोडल अधिकारी की निगरानी में शाम पांच बजे से आबकारी की 250 दूकानों की ई-लाटरी प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान वह विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।
आठ मार्च को जनपद के दौरे पर आए नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी थी। उनकी नाराजगी का असर रहा कि एक बीडीओ सहित छह ग्राम पंचायत सचिव निलंबित कर दिए गए। बहरहाल प्रमुख सचिव सोमवार को एक बार फिर जनपद में होंगे। इस दौरान वह प्रमुख रूप से आबकारी दुकानों की ई लाटरी प्रक्रिया में भाग लेंगे। मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख सचिव रविवार की रात को वाराणसी पहुंच जाएंगे। सोमवार को उनका जिले में कार्यक्रम है। प्रमुख सचिव की उपस्थिति में आबकारी दुकानों की लाटरी खोली जानी है। बताया कि आबकारी की 250 दुकानों के लिए कुल 4810 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें देशी शराब की 109, विदेशी की 76, बियर की 61 और चार माडल शाप शामिल हैं। पहले देशी शराब की लाटरी निकाली गई फिर माडल शाप, विदेशी और बियर की लाटरी निकाली जाएगी।