{"_id":"5c194193bdec2256ac50218a","slug":"131545159059-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक हित के प्रति संवेदनहीन है प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक हित के प्रति संवेदनहीन है प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं मुख्यालय पर 29 दिसंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता पर चर्चा की गई।
इस दौरान मंडल प्रभारी कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों के प्रति पूर्ण रुप से संवेदनहीन है। सरकार के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में 29 दिसंबर को प्रदेश व्यापी मुख्यमंत्री निंदा यात्रा गाजीपुर से होते हुए सैदपुर के रास्ते से जनपद में प्रवेश करेगी। वहीं मुख्यालय पहुंच कर यह यात्रा विशाल धरना में तब्दील हो जाएगी। इसकी सफलता के लिए अभी से वित्त विहीन शिक्षक व कर्मचारी जुट जाए और शासन व प्रशासन को अपने ताकत का एहसास कराए। जिला प्रभारी दिनेश यादव ने कहा माध्यमिक शिक्षा में वित्त विहीन विद्घालयों का योगदान 87 प्रतिशत है। आज उन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारी रोजी पाकर भी रोटी के लिए मोहताज है। इस दौरान इंद्रजीत शर्मा, शशिधर चौबे, श्रीकांत सिंह, जगमेंद्र यादव, अशीष श्रीवास्तव, सुदामा सिंह यादव, चंदन मौर्य, अमरीश मिश्र, मुरारी प्रसाद रहे। अध्यक्षता जिला संरक्षक बनवारी पांडेय ने किया।