{"_id":"5c193f69bdec2256ea194f9a","slug":"131545158505-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास व शौचालय न मिलने से क्षुब्ध महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास व शौचालय न मिलने से क्षुब्ध महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय न मिलने का आरोप लगाते हुए सकलडीहा और चहनियां ब्लॉक की नाराज महिलाओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर बीडीओ, एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी भी की। अंत में डीएम नवनीत सिंह चहल को आवास और शौचालयों की जांच के लिए पत्रक सौंपा। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।
महिलाओं का आरोप था कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों की महिलाओं को पीएम आवास और शौचालय देने के लिए योजना चला रही है लेकिन बीडीओ, एडीओ पंचायत और प्रधानों की मिली भगत से योजना सफल नहीं हो पा रही है। शौचालय के अभाव में महिलाएं शौच के लिये बाहर जाने को विवश हैं। नाराज महिलाओं ने बीडीओ, एडीओ पंचायत चहनिया व सकलडीहा और ग्राम प्रधानों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान किए जाने के साथ प्रधान व रोजगार सेवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराए जाने पर तहसील मुख्यालय पर अनवरत धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में सुशीला देवी, कमला देवी, रेखा, शीला, उषा शामिल रहीं।
विज्ञापन