{"_id":"5be30170bdec2269695d9d6b","slug":"131541603696-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ही बिगाड़ रही शहर की आब-ओ-हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ही बिगाड़ रही शहर की आब-ओ-हवा
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। धूल-धुआं से ऐसे ही तेजी से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है इसी में जिम्मेदारों लापरवाही से शहर की आब-ओ-हवा और खराब हो रही है। बुधवार को नगर पालिका कर्मी शहर का कचरा उठाकर वाहन में रखकर ही कूड़े में आग लगा दी गई। दिनभर कूड़ा वाहन में ही जलता रहा और उससे निकलने वाले जहरीले धुएं से लोग परेशान होते रहे। लेकिन इस पर न तो जिला प्रशासन की नजर पड़ी और न ही नगर पालिका प्रशासन के किसी जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की। लबे सड़क वाहन में लदे कूड़े में आग से बड़ा हादसा भी हो सकता था।
बुधवार को पीडीडीयू नगर के नई बस्ती क्षेत्र में जीटी रोड पर नगर पालिका कर्मियों ने शहर का कूड़ा उठाने और वाहन में भरने के बाद उसे सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद उसमें आग लगाकर वहां से फरार हो गए। संयोग ठीक रहा कि आग वाहन और उसके टायर में नहीं लगी। यदि आग वाहन और उसके टायर में लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल दीवाली पर लोग घरों की सफाई कर कूड़े को सड़क या घर के बाहर फेंक दिए थे। सुबह नगर पालिका के सफाईकर्मी उसे वाहन पर इकट्ठा करने के बाद उसी में आग लगा दी। नगर की आब-ओ-हवा पहले से खराब है। इसी में कूड़ेे का निकलता जहरीला धुआं लोगों के लिए और मुसीबत बन गया। श्वास और दमा के मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन की बेपरवाही लोगों के लिए परेशानी बन गई है। चेयरमैन संतोष खरवार का कहना है कि यह सफाईकर्मियों की लापरवाही है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन