{"_id":"5bb1253f867a5511195aa346","slug":"131538336063-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में कृषि अवशेष प्रबंधन के लिए किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में कृषि अवशेष प्रबंधन के लिए किया जागरुक
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के सेवखर कला गांव में रविवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राविधिक सहायक गोविंद प्रजापति ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। वहीं फसल अवशेषों के प्रबंधन के बारे में भी बताया। साथ कृषि अवशेषों को जलाने पर संबंधित किसानों से जुर्माना वसूलने की भी जानकारी दी।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राविधिक सहायक गोविंद प्रजापति ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाएं कृषि विभाग द्वारा संचालित हो रही है। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन, प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रों पर अनुदान, कृषि क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप शामिल हैं। बताया कि किसान फसल के अवशेष को खेत में न जलाकर बल्कि उसका प्रयोग कम्पोस्ट खाद बनाने में करें। इससे किसानों को कम लागत में जैविक खाद उपलब्ध होंगी। इस दौरान कृषि सहायक विकास अधिकारी शिवशंकर सिंह, प्रधान राजू सिंह,सत्यनारायण सिंह, राणा सिंह, रामदास प्रजापति, बद्री सिंह उपस्थित रहे।