फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अज्ञात कारणो से गेहूँ की फसल में लगी आग

अज्ञात कारणो से गेहूँ की फसल में लगी आग

Tue, 27 Mar 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणो से गेहूँ की फसल में लगी आग
आग

विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के भभौरा गांव में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाने से पांच किसानों की साढ़े छह बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। फसल में आग लग जाने से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने पानी तथा पेड़ों की टहनियों के जरिये घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। सूचना के काफी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।

सोमवार की दोपहर भभौरा ग्राम प्रधान अवधेश यादव के घर के पास के गेहूँ के खेत में आग लग गई। इससे फसल धूं-धूं कर जलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आस-पास के खेतों में फैल गई। गनीमत रही कि उस दौरान हवा नहीं चल रही थी वरना बहुत ज्यादा क्षति हो सकती थी। आग देखते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा अथक परिश्रम कर आग पर काबू पा लिया। इस अग्नि कांड में किसान रामरक्षा यादव, रामप्रसाद प्रजापति, रामलखन प्रजापति कर एक बीघा, मदन मोहन राय की दो बीघा और नयन तारा की डेढ़ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना चकिया कोतवाली पर स्थित फायर ब्रिगेड की टीम को दी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंचती इसके पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed