{"_id":"5ab690ae4f1c1b3d1a8b53ff","slug":"131521914030-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों टोह लेने के लिए सुरक्षा बलों ने छाना जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों टोह लेने के लिए सुरक्षा बलों ने छाना जंगल
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कांबिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ / चकिया। नक्सलियों के जंगलों में ठहरने की सूचना पर शनिवार को सीआरपीएफ 148 बटालियन के कमांडेंट वेदप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार की सुबह से शाम तक सुरक्षा बलों ने जंगल में कांबिंग की। बोदलपुर के प्रधान प्रदीप वनवासी को धमकाकर लेवी वसूलने और नक्सलियों के जंगल में रुकने की जानकारी पर अधिकारियों ने चिलरहा पहाड़ी का पड़ताल की और अड़ारों, जंगली रास्तो, जलसोतो पर छापेमारी किया। जवानों ने जंगल में मौजूद चरवाहों की तलाशी लिया और अनजान चेहरों के बारें में पूछताछ किया।
कमांडेंट वेदप्रकाश त्रिपाठी, एडिसनल एसपी नक्सल विरेंद्र कुमार, सीओ चकिया महेंद्र शुक्ला ने शनिवार को शिकारगंज के रास्ते कांबिंग करते हुए पहाड़ियों पर सर्च आपरेशन चलाया। सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र राम ने भैसोड़ा कंपनी के निरीक्षक अब्दुल महबुब के साथ मद्धुपुर सुक्रूत के रास्ते जंगलों में प्रवेश किया। सहायक कमाडेंट मुकेश तिवारी ने जयमोहनी, नरकटी, धौठवां, खुथहड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ कांबिंग किया। जवानों ने पथरीले रास्तो पर पैदल चलकर जंगल का कोना कोना छाना। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों का कोई भी सुराग नहीं मिला। अभियान के दौरान चकरघट्टा और औरवाटांड़ में तैनात पीएसी बल के जवान भी शामिल रहे।