फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बारिश ने बदली मुख्यालय की तस्वीर

बारिश ने बदली मुख्यालय की तस्वीर

Sat, 08 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने बदली मुख्यालय की तस्वीर

विज्ञापन
चंदौली। जनपद में हो रही बारिश के कारण जिला मुख्यालय की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। आलम यह है कि कई सरकारी भवन बारिश के पानी से घिर गए हैं वहीं मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था न होने से पूरी तरह से लोग बारिश की पानी से घिरे हुए हैं। इसके चलते सभी लोग परेशान दिख रहे हैं। वहीं रास्तों पर जल जमाव होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन पड़ रहा है। कुछ इसी तरह का नजारा शुक्रवार को मुख्यालय के समीप चंदौली-कोड़रिया मार्ग पर देखने को मिला है। जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का दंश झेलना पड़ रहा है। हाइवे के चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे भी जल जमाव की समस्या बन रहे हैं। कचहरी परिसर, पुलिस लाईन, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, बीआरसी, जिला चिकित्सालय, पुरानी कलेक्ट्रेट सहित तमाम सरकारी भवन जल जमाव से घिरे हुए हैं। मुख्यालय के समीप सकलडीहा रोड से कोड़रिया जाने वाले मार्ग पर जल जमाव के कारण लोग परेशान हैं। उक्त मार्ग से ग्रामीण ही नही तपोवन विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के बसों का भी आवागमन जल मार्ग से हो रहा है। विजय कुमार राय और कमलेश कुमार ने बताया कि तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को आवागमन की मुश्किलेें कम हों। वहीं तपोवन व ज्ञानदीप स्कूल के बच्चों को पानी में ही चलकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। आस-पास कई बड़े गड्ढे हैं, कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस पर तत्काल जिला प्रशासन अमल करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके। यही नही निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी भी घुस रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों का गुस्सा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed