{"_id":"6868302b64b3c86222055b7d","slug":"1300-tonnes-of-fertilizer-reached-the-district-from-phulpur-in-prayagraj1300-tonnes-of-fertilizer-reached-the-district-from-phulpur-in-prayagraj-chandauli-news-c-189-1-svns1011-133231-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिले में 1300 टन खाद प्रयागराज के फूलपुर से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिले में 1300 टन खाद प्रयागराज के फूलपुर से पहुंची
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डीएपी के बाद जिले में शुक्रवार की रात 1300 टन खाद प्रयागराज के फूलपुर से पहुंच गई। खाद की रैक वाराणसी के शिवपुर स्थित खाद रैक पर आने के बाद ट्रकों के माध्यम से जिले की विभिन्न समितियों पर पहुंचा दी गई है। बची खाद को बफर स्टॉक के तौर पर गोदाम में रखवा दिया गया है। यह जानकारी सहायक निबंधक, सहकारिता श्री प्रकाश उपाध्याय ने दी।
उन्होंने बताया कि डीएपी के वितरण के बाद किसानों ने धान की नर्सरी में छिड़काव कर दिया है। जिले में आए 1700 में लगभग 14 सौ मिट्रिक टन किसानों में बांटी जा चुकी है। अब उन्हें समय पर यूरिया भी जल्द मिल जाएगी। इससे धान की खेती करने वाले किसानों की खाद की समस्या का समाधान हो जाएगा। बताया कि इस वर्ष जिले की 83 समितियाें से किसानों में खाद वितरित की जा रही है। लगभग सभी सोसाइटियों ने खाद खरीदने के लिए सहकारिता विभाग में धन जमा करा दिया है। जिन सोसायटी ने अब तक धन नहीं जमा कराया है उनके हिस्से की खाद जिले के बर्थरा में बने बफर गोदाम में रखवा दी गई है। वहीं अन्य सोसायटी पर खाद भेजवा दिया गया है। यूरिया का वितरण जल्द होगा। वहीं चकिया में तहसील स्तर पर बने क्रय विक्रय केंद्र और सैयदराजा में ब्लॉक स्तर पर बने सहकारी संघ से भी खाद खरीदी जा सकती है। एआर ने बताया कि जिले में किसानों की सहूलियत के लिए एक रैक एनपीएस (एक प्रकार की खाद) भी मंगाई गई। इसके भी शीघ्र पहुंचने की उम्मीद है।