{"_id":"5cc0b269bdec22764d270e0e","slug":"121556132457-chandauli-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के लिए नरेंद्र मोदी जरूरी- सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के लिए नरेंद्र मोदी जरूरी- सीएम योगी
Thu, 25 Apr 2019 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कीनाराम की पावन धरती को नमन करते हुए भाजपा प्रत्याशी डा महेंद्रनाथ की झोली में वोट का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि एक भारत व श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करना है तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराना होगा।
विज्ञापन
चंदौली लोकसभा ने डा. महेंद्रनाथ पांडेय ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उम्मीदवार हैं। तीन चरण के मतदान के बाद मोदी की लोकप्रियता की तूती पूरे देश में बोल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जसुरी स्थित भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से पिछले दो सालों के कार्यकाल का ब्यौरा भी आंकड़ों समेत रखा।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी सरकार की परियोजनाएं परवान चढ़ी तो लोगों को इसका सीधा लाभ मिला। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को भी गिनाया। ऐसे व्यक्ति को पुन: अपना समर्थन देकर संसद में पहुंचाने की जरूरत हैै। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कांग्रेस को आईसीयू में पड़ी हुई पार्टी करार दिया, वहीं सपा-बसपा गठबंधन को अवसरवादी बताया। आरोप लगाया कि गठबंधन के वादे मात्र धोखा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के स्लोगन सही मायनों में अमल में लाया। संचालन अनिल सिंह व धन्यवाद छोटेलाल खरवार ने किया।
विज्ञापन