फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जन्म दिन की तैयारियों में लगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

जन्म दिन की तैयारियों में लगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Tue, 08 Jan 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
जन्म दिन की तैयारियों में लगे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

विज्ञापन
चंदौली। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्म दिन धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर संजय कुमार मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म दिन जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे सफल बानने के लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अभी से जुट जाएं। साथ ही गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा कि पशु तस्करी पर भी रोक नहीं लगाया जा सका है। इसका उदाहरण इलिया थाना क्षेत्र के माल्दह गांव में हुई घटना में सात लोगों की मौत से लगाया जा सकता है। कहा कि मृतक के परिजनों को 50 लाख तक का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस दौरान राजेश भारती, तिलकधारी बिंद, रामविलास सोनकर, बेलाल अंसारी, जीएम सिद्दीकी, मुकेश कुमार, लालमुनी पाल, उमापति, संजय प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed