फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पदयात्रा निकाल बताई सरकार की उपलब्धियां

पदयात्रा निकाल बताई सरकार की उपलब्धियां

Fri, 14 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा निकाल बताई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गांधी स्मृति की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान नगर सहित जनपद के विभिन्न स्थानों में भाजपा कार्यकर्ता पैदल घूमकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं तथा सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं।
नगर में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने मैनाताली व वेस्टर्न बाजार वार्ड में पदयात्रा कर वार्डवासियों से जनसंपर्क किया। पदयात्रा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से मुलाकात की। साथ ही वार्डवासियों की समस्याओं को जाना। इस दौरान राणाप्रताप सिंह, अनिल गुप्ता, शिव शंकर पटेल, आशीष मिश्रा, गीतारानी गुप्ता, आलोक वरुण मौजूद रहे। वहीं अलीनगर में कार्यकर्ताओं ने वार्ड तीन, नई बस्ती के दलित बस्ती में जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने सौरभ चन्द्रा के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया। इस मौके पर चेयरमैन संतोष खरवार, आशीष गुप्ता, कुंदन सिंह, राजेश चौहान, बुल्लू यादव, राकेश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश दूबे के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। पदयात्रा के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहचान बनाई है। प्रमोद सिंह ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार जनहित की सरकार है। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने तेंदुईपुर, सकलडीहा, नागेपुर, पदुमनाथपुर, ओड़वली व तेनुवट आदि गांवों में जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर क्षेत्रीय संयोजक अनलि मिश्रा, सूर्यमुनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामअधारगुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकिया। आदर्शनगर व चंदौली के बरिया सिकरी गांव में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक किरन शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के उपरांत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में महिलाओं को बताया गया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान चकिया की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की मंडल संयोजक बसंती देवी, उर्मिला, तारा, पुष्पांजलि देवी, वृंदा देवी, उर्मिला देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed