फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की पदयात्रा, बताई सरकार की उपलब्धियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की पदयात्रा, बताई सरकार की उपलब्धियां

Thu, 13 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की पदयात्रा, बताई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
चहनियां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने पदयात्रा कर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताई। दोपहर ढाई बजे क्षेत्र के हुदहुदीपुर से पदयात्रा निकाली। तीन गांवों में भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियां बताईं। बताया कि सरकार सबका साथ सबका विकास के नीति पर काम कर रही है। कहा कि चार वर्षों में जिले का भरपूर विकास हुआ है।
दोपहर बाद ढाई बजे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय हुदहुदीपुर गांव में पहुंचे। गांव में भ्रमण करने के बाद आयोजित जनचौपाल में उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पार्टी में परिवारवाद नहीं है। यह सभी की पार्टी है। कहा कि भाजपा राज में हर क्षेत्र में विकास हुआ है चाहे सड़क की बात हो अथवा बिजली व्यवस्था सुधार की। चंदौली में ओवरब्रिज निर्माण शुरू हुआ तो ट्रामा सेंटर का भी शिलान्यास हुआ। 261 करोड़ रुपये में बाबतपुर से महुजीनार तक सड़क निर्माण जारी है। बीएचयू में चिकित्सालय का विस्तारीकरण कराने का कार्य, जगह-जगह हाईमास्ट लाइट, नलकूप, किसानों के लिए खाद का रैंक लगवाने का कार्य किया गया। कहा कि देश स्तर पर देखा जाए तो सभी के बैंक एकाउंट खोले गए। महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिले। आयुष्मान योजना से गरीबों का इलाज की सुविधा मिली है। इसके पूर्व डॉ. पांडेय ने हुदहुदीपुर, भलेहटां और प्रभुपुर में भ्रमण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, शिवशंकर पटेल, डॉ. विंध्याचल तिवारी, शशिशंकर सिंह, अनिल सिंह, सौरभ पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, आशीष रघुवंशी, विकास सिंह, मुकेश सिंह, आनंद सिंह, बुद्धूलाल विश्वकर्मा, मुरली मनोहर सिंह, अमन सिंह रहे। संचालन किसान मोर्चा के काशी प्रांत के अध्यक्ष उदयप्रताप पप्पू ने किया।
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के मौके पर चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के 12वें दिन बुधवार को नगर के चतुर्भुजपुर वार्ड में मुगलसराय विधायक साधना सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा कर लोगों को सरकार की योजनाओं ओर उपलब्धियों की जानकारी दी। तथा विधायक ने लोगों की समस्याएं भी जानीं। इसी तरह अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सधना सिंह ने चतुर्भुजपुर में घर घर पहुंच कर लोगों की समस्याएं जानी और जनसंपर्क कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ उठा चुके लोगों से उनके अनुभव भी पूछे। इस दौरान चेयरमैन संतोष खरवार, नगर अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ चौहान, सुनील श्रीवास्तव, आलोक वरुण, डॉ .प्रमोद, अमित सिंह, दीपक कुमार, विशाल तिवारी, सभासद जितेंद्र गुप्ता, अशोक सिद्धार्थ, विवेक सिंह, अजय गुप्ता मानु, भीम मोदी उपस्थित रहे। इसी तरह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद राजू के नेतृत्व में नगर में जनसंपर्क किया और लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई। यात्रा की शुरूआत सुभाष पार्क से हुई। यहां से यात्रा वीआईपी गेट, ईस्टर्न बाजार, कसाब महाल, मैनाताली, लाठ नंबर एक, न्यू महाल, सब्जी मंडी होते हुए सुभाष पार्क पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान नुरूल हैदर, शाहिद हासिमी, सायरा बानो, कामिल शाह, शादाब राइन, जुल्फकार अली, बेलाल, सकलैन, शेर अली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed