{"_id":"5bc246f1bdec22699b1485c7","slug":"121539458801-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सदर विकास खंड के मझवार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर फुटियां संकुल में क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ संकुल प्रभारी सुरेश गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में नितिन प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में कृष्ण गोपाल, 200 मीटर में सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50 मीटर में गुड़िया, 100 मीटर में ममता, 200 मीटर में आभा चौहान प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेगुरा की टीम अव्वल रही। वहीं बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझवार ने बाजी मारी। खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेगुरा ने बाजी मारी। ऊंची कूद और लम्बी कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझवार का प्रथम स्थान रहा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा खेल से खिलाड़ी चुस्त-दुरूस्त रहते हैं। इससे उनका मन पढ़ाई में लगता है। साथ ही वे अपनी प्रतिभाओं में निरंतर सुधार लाते हैं। निर्णायक की भूमिका पंचम व अनिल ने निभाई। इस अवसर पर कमलाकर, मधुबाला मिश्रा, मनोज राही, जगत यादव, विजय शंकर सिंह,बबिता, माया कुशवाहा, माधुरी सिंह, अवधेश कुमार, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन विजय सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन