{"_id":"5ba7e53e867a557ea65a598c","slug":"121537729854-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की सीमा पर लगाए गए लोहे के पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की सीमा पर लगाए गए लोहे के पिलर
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। उप जिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने रविवार से बिहार प्रांत की सीमा को जोड़ने वाला मालदह पुल के समीप व बेन धरौली मार्ग पर समदा पुलिया के समीप लोहे का बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। बिहार से ओवरलोड ट्रकों के बढ़ते संचालन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि ट्रकों के संचालन से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। क्षेत्रीय जनों व व्यापारियों की शिकायत पर लोहे का पिलर लगाने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने लोहे का बैरियर सड़क के किनारे लगवाकर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन बढ़ गया था। इससे राहगीरों सहित व्यापारियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। पहले भी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर बिहार सीमा पर बैरिकेडिंग की गई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही अवांछित तत्वों ने उसे तोड़ दिया था। उसके बाद से ओवरलोड वाहनों का आवागमन काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन