{"_id":"5ba696a3867a557ea37f5ed8","slug":"121537644195-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु आरोग्य मेले में 177 पशुओं की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु आरोग्य मेले में 177 पशुओं की हुई जांच
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडाकला। मारूफपुर गांव स्थित रामशाला परिसर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें 177 पशुओं के रोगों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने फीता काटकर किया। वहीं सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय ने पशुपालकों को पशुओं के बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अधिक दुग्धोत्पादन के लिए अच्छी नस्ल के पशुओं का वरण करने की सलाह दी।
बताया, पशुओं के इलाज के लिए सरकारी पशु अस्पतालों के अलावा सेंटर खोले गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु आरोग्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व चहनिया के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्र भूषण सिंह ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शिविर में मारूफपुर, नदेसर, सरौली, जमालपुर, मझिलेपुर, बड़गांवा, शेरपुर सरैया, हुसेपुर आदि गांवों के पशुपालक शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रवण कुमार यादव, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके वैश्य, डॉ. अरूण कुमार सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सुनील पांडेय, ग्राम प्रधान राकेश यादव, मंगला यादव, रामअवध यादव, कमलेश यादव, पैरावेट सुभाष यादव, शमशेर सिंह, रविशंकर मिश्र उपस्थित रहे।