फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गुरुद्वारे के सामने शनिवार से खुली दूकानें तो होगा उग्र प्रदर्शन

गुरुद्वारे के सामने शनिवार से खुली दूकानें तो होगा उग्र प्रदर्शन

Thu, 19 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे के सामने शनिवार से खुली दूकानें तो होगा उग्र प्रदर्शन
मुगलसराय। नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने सड़क पार शराब की दुकान खुलने के विरोध पर धरना प्रदर्शन के लिए बुधवार को गुरुद्वारे के बाहर सैकड़ों की संख्या में सिख समाज की महिलाएं व पुरुष एकत्र हुए। सूचना पर पहुंचे आबकारी कर्मियों ने जिला आबकारी अधिकारी से गुरुद्वारा से जुड़े लोगों से बात कराई। इस पर अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शनिवार से मदिरा की तीनों दुकानें वहां नहीं खुलेंगी। तब जाकर लोग शांत हुए और धरना प्रदर्शन को शनिवार तक के लिए टाल दिया। सिख समाज ने चेताया कि यदि आश्वासन के बाद गुरुद्वारे के सामने दुकानें खुली तो समाज के लोग प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नए आवंटन के बाद से गुरुद्वारे के सामने सड़क पार देशी, अंग्रेजी मदिरा समेत बीयर की दुुकान खुल गई थी। पास में ही मंदिर भी होने के चलते सिख समाज सहित आसपास के लोग भी इस बात का लगातार विरोध कर रहे थे। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी सहित सभासद कैलाशपुरी व अन्य लोगों की ओर से जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर उसे हटवाने की मांग की गई। इसके बाद भी दुकानें खुलने के चलते सिख समाज सहित आसपास के लोगों में गुस्सा बढ़ रहा था। बुधवार को दोपहर में सिख समाज व अन्य समाज के लोग गुरुद्वारे पर एकत्र हुए तो इसकी सूचना मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी मुबारक अली की ओर से दो आबकारी कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकानें हटवाने के लिए संबंधित लाइसेंस होल्डर को नोटिस दी जा चुक है। इसके बाद उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी मुबारक अली से लोगों की मोबाइल पर वार्ता कराई। तब जाकर मामल शांत हुए। इस दौरान सरदार रघुवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, शम्मी सिंह, गुरदयाल सिंह, शंटी सिंह, मनमीन सिंह, शैरी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुगलसराय। गुरुद्वारे के सामने मदिरा की दुकानें खोले जाने को लेकर सिख व अन्य समाज की ओर से हो रहे विरोध को बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी ने भी अपना समर्थन दिया। नगर प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि इस विषय पर संगठन सिख समाज के साथ है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed