{"_id":"5abbf0e54f1c1b422a8b470e","slug":"121522266341-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमा गोंड और निशा मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमा गोंड और निशा मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय(ब्यूरो)। जनपद के दो बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं ने अपनी कला कौशन से उत्तर प्रदेश में स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय मढ़िया पर तैनात क्षमा गोंड और चांदीतारा में पढ़ा रही निशा को प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने लखनऊ में गुरुगोविंद सिंह स्पोर्ट कालेज में एवार्ड देकर सम्मानित किया। जिससे जनपद के शिक्षकों में हर्ष है। 31वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लखनऊ में राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में क्षमा गोंड व निशा सिंह की दमदार कहानी प्रस्तुति के लिए चुना गया। लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री ने दोनों शिक्षिकाओं को एवार्ड देकर सम्मानित किया। बीएसए भोलेंद्र सिंह और डायट प्राचार्य पारसनाथ ने बताया कि यह जनपद के लिए गौरव की बात है।