{"_id":"5aa03cdb4f1c1b0a7b8bae39","slug":"121520450779-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के हाथों सम्मानित होने के लिए महिलाएं रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के हाथों सम्मानित होने के लिए महिलाएं रवाना
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्य नाथ के हाथों सम्मानित होने वाली महिला शाक्तियों की सूची में जनपद की दो महिलाएं भी शामिल हैं। बुधवार को जिला पंचायती राज अधिकारी के नेतृत्व में महिला ग्राम प्रधानों और स्वच्छताग्रहियों का 54 सदस्यीय दल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हुआ। जलाधिकारी हेमंत कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनरथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
घूूंघट की ओट के बाहर निकलकर गांव में विकास की नई परिभाषा गढ़ने वाली महिलाओं को सूबे के मुखिया आठ मार्च को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करेंगे। नियामताबाद विकास खंड के मोहम्मदपुर गांव की प्रधान गायत्री देवी और केशवपुर गांव की स्वच्छताग्रही कुमकुम पांडेय को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। मोहम्मदपुर की प्रधान गायत्री देवी ने स्वच्छता की अलख जगाते हुए अपने गांव को जनपद का पहला ओडीएफ गांव बनाया। वहीं केशवपुर की कुमकुम पांडेय ने स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कई महिलाओं को जागरूक किया और केशपवुर सहित आस-पास के गांवों के ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग हेतु प्रेरित किया। गायत्री देवी और कुमकुम सहित महिला प्रधानों और स्वच्छताग्रहियों का 54 सदस्यीय दल डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुआ। जिला स्वच्छ भारत मिशन और मैनेजमेंट कमेटी और पंचायती राज विभाग के जनरथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, पीडी पद्मकांत शुक्ल मौजूद रहे।