{"_id":"595fe3d44f1c1b41298b47a6","slug":"121499456468-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा कर्मियों को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा कर्मियों को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर पालिका परिषद में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलने का सपना शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष के अनुमोदन के साथ साकार हो गया। जिससे अब कर्मचारियों को दो से तीन हजार रुपये एवं अधिकारियों को चार से पांच हजार रुपये की वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकेगा। सातवां वेतन आयोग लागू हो जाने से सभी के चेहरे खुशियों से खिल उठे हैं।
केन्द्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ मिलने के बाद से नगर पालिका परिषद के अधिकरी व कर्मचारी भी ओर टकटकी लगाए बैठे हुए थे। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जायसवाल द्वारा पालिका कर्मियों के पक्ष में सातवें वेतन वृद्धि लागू किए जाने के साथ ही उनकी उम्मीदें पूरी हो गई। रेखा जायसवाल ने बताया कि इसके लागू हो जाने के बाद से कर्मचारियों को सीधे दो लाख रुपये का लाभ मिलेगा वहीं उनके तनख्वाह में अच्छी खासी वृद्धि हो जाएगी। चेयरमैन की इस घोषणा के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी की लहर दौड़ गई। इसके सभी ने पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका संकल्प था कि नगर के विकास के लिए तत्पर रहने वाले नगर पालिका कर्मचारियों के जीवन में हर हाल में बदलाव हो और जीवन स्तर सुधरे और उनका वास्तविक हक उन्हें प्राप्त हो सके।