फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1195 candidates left the entrance examination of Navodaya Vidyalaya

1195 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Wed, 11 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
1195 candidates left the entrance examination of Navodaya Vidyalaya
सचित्र--
विज्ञापन

1195 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए नौ केंद्रों पर आयोजित थी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
चहनिया। चंदौली जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए बुधवार को नौ केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। कुल 3319 परीक्षार्थियों में से बुधवार को सिर्फ 2124 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह से 1195 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की पारदर्शिता के लिए केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासन की तरफ से तहसीलदार और बीडीओ को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया। जबकि प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय की तरफ नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए शिक्षकों को लगाया गया था। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली ने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारियों को केंद्रों पर तैनात किया था। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए हर ब्लाक में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें चहनियां ब्लाक में मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज, बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल खरखोलिया मोहरगंज, सकलडीहा इंटर कॉलेज, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली, नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज साहिबगंज, जीआईसी चकिया, जीआईसी नौगढ़ तथा नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा चंदौली शामिल रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए छात्रों को बैठाया गया था, साथ ही प्रत्येक 12 विद्यार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति की गई थी। कुल मिलाकर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed