फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1185 council schools of the district will be hi-tech

जिले के 1185 परिषदीय स्कूल होंगे हाइटेक

Sun, 17 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
1185 council schools of the district will be hi-tech
पीडीडीयू नगर। जिले के 1185 परिषदीय स्कूलों को शासन की ओर से हाइटेक करने की योजना है। इससे ये स्कूल जल्द ही सुविधाओं के मामले में निजी स्कूल जैसे नजर आएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर सभी स्कूलों को सुविधाओं से लैस करने को कहा है। मिशन कायाकल्प के साथ अन्य बिंदुओं पर भी इन विद्यालयों को संवारा जाएगा।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूल सुविधा के मामले में जल्द ही निजी स्कूल जैसे ही नजर आएंगे। पूर्व में सुविधा के 14 बिंदु पर कराए गए कायाकल्प कार्य से इतर इस बार स्कूलों को 19 बिंदुओं पर अवस्थापना सुविधा से लैस किया जाएगा। शासन का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर सभी स्कूलों को सुविधा से लैस करने को कहा है। कायाकल्प का कार्य पंचायतों को आवंटित राशि से होगा। शासन का प्रयास परिषदीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने का है। इस दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है। पूर्व में कायाकल्प योजना के तहत बड़ी संख्या में परिषदीय स्कूलों को सुविधाओं के 14 बिंदु से आच्छादित किया गया था। शासन की कोशिश अब सभी स्कूलों को सुविधा के 19 बिंदु पर लैस करने की है। पहले से जिन स्कूलों में सुविधा के 14 बिंदु पर काम हुआ है वहां भी पांच अन्य बिंदुओं पर काम किए जाएंगे। इस संबंध में शासन का आदेश मिलने के बाद बीएसए ने डीपीआरओ को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने स्कूलों में शुद्ध व सुरक्षित पेयजल प्रबंध, बालिका व बालक के लिए अलग-अलग प्रसाधन व यूरिनल कक्ष, यूरिनल कक्ष में नल से जलापूर्ति, श्यामपट, रसोई घर, स्कूल की रंगाई-पुताई, दिव्यांग के लिए सुलभ रैंप व रेलिंग, बिजली कनेक्शन , और चारदिवारी की व्यवस्था होगी। स्कूलों में सुविधा बढ़ने के बाद शिक्षकों को शिक्षण कार्य में आसानी होगी और बच्चों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संचालित सभी स्कूलों को सभी सुविधाएं मुहैया करने की कोशिश के साथ पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। शिक्षण कार्य बेहतर होने से इस वर्ष परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्रा संख्या में इजाफा हुआ है। सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed