{"_id":"5be093eebdec22698f4cbf82","slug":"11541444590-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति के सचिवों ने मांगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति के सचिवों ने मांगा मानदेय
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने प्रांतीय आह्वान पर वेतन की मांग को लेकर बिछियां स्थित धरनास्थल पर आंदोलन सोमवार को भी जारी रखा। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बकाया वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह यादव ने कहा बीते एक नवंबर को वेतन की मांग को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने प्रांतीय मुख्यालय पर विधानसभा का घेरवा किया था। उस दौरान प्रमुख सचिव के नहीं होने के कारण प्रांतीय नेताओं द्वारा मांगें पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया गया था। इसी कड़ी में सोमवार को सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले सचिव बिछियां में धरनारत रहे। सचिवों ने कहा वेतन नहीं मिलने से तमाम आर्थिक समस्याएं पैदा हो गई हैं। धनाभाव के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन के लिए कई बार सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को वृहद आयाम दिया जाएगा, ताकि सचिव के वेतन संबंधित मांगें शीघ्र पूरी हो सकें। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, कैलाशपति यादव, नरेंद्र पाल, राम जनम मौर्या, शीतला प्रसाद आदि उपस्थित थे।