{"_id":"5bc63ab4bdec2269ab3a01af","slug":"11539717812-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में विराजी मां जगदंबा, दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में विराजी मां जगदंबा, दर्शन को उमड़े भक्त
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में जगह जगह बने भव्य पंडालों में माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही तीन दिवसीय दुुर्गा पूजा मेला की शुरूआत हो गई। दुर्गा पूजा के पहले दिन महासप्तमी पर पंडालों में विराजमान जगतजननी मां जगदंबे, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, कुमार कार्तिकेय और भगवान गणेश की प्रतिमा को निहारने के लिए दर्शनार्थियों की कतार लगी। पंडालों में पूरी रात माता के जयकारे लगते रहे। दर्शन पूजन के बाद लोगों ने पंडालों के पास मेले का खूब लुत्फ उठाया।
जिले में 207 स्थानों पर पंडालों का निर्माण किया गया है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 16 पंडाल अधिक हैं। सोमवार की रात अधिकतर पंडालों में माता दुर्गा, प्रथम पूज्य गणेश, कुमार कार्तिकेय, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंगलवार की सुबह देवी और देवता विग्रहों की पूजा अर्चना की गई और इसके साथ ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। नगर के सिकटिया दुर्गा बाड़ी, रविनगर, पटेलनगर, नई सट्टी, अफीम कोठी रोड, न्यू महाल, जायसवाल भवन, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, गल्ला मंडी, परमार कटरा, मस्तलाज गली, आरपीएफ कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट, राम मंदिर, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, बिछुआ मंदिर, अमोघपुर, तारनपुर, डीजल कालोनी, चंदासी, पड़ाव, सहित अन्य स्थलों पर भव्य पंडालों और देवी प्रतिमा को निहारने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दोपहर बाद भक्तों के पंडालों में पहुचंने का क्रम शुरू हुआ तो आधी रात के बाद तक क्रम जारी रहा। इस दौरान मानसनगर, गया कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट सहित अन्य स्थानों पर भव्य मेला लगा। यहां आकाशीय झूला, नाव, ब्रेकिंग डांस, जंपिंग ब्वाय, मौत का कुंआ, ट्वाय ट्रेन, ड्रैगन झूला का लोगों ने खूब आनंद उठाया। इसी तरह चाट पकौड़ी, गोलगप्पा, चाऊमिन, दक्षिण भारतीय व्यंजन, मोमोज, मुंगफली, चूड़ा, रेवड़ी की दुकानों पर लोग जुटे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को माता के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई।ऌ स्त्रत्त्आधी रात के वक्त शक्ति उपासकों ने माता काली की विशेष पूजा अर्चना की और शक्ति की कामना की। भक्तों ने माता को चुनरी, फल, फूल और नारियल अर्पित कर अभिष्ट की कामना की। देवी मंदिरों पर सुबह से देर रात तक भक्तों की दर्शन पूजन के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन
नगर के अलीनगर, एलबीएस कटरा, गल्ला मंडी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, रविनगर, कैलाशपुरी, जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, नई बस्ती सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। इन मंदिरों पर भव्य तरीके से सजाया गया। इसी तरह रेलवे के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर, रोजा कालोनी, यूरोयिन कालोनी, डीजल कालोनी, प्लांट डिपो सहित विभिन्न कालोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर भक्तों ने विधि विधान से माता कालरात्रि की पूजा अर्चना की और अभिष्ट की कामना की।
चहनियां। क्षेत्र के रामपुर स्थित राज राजेश्वरी दुर्गा मंदिर पर मंगलवार को सप्तमी तिथि पर 501 कन्या का पूजन अर्चन कर भोजन कराया। इसके बाद उनकी विदाई दी गई।
मां राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर में नवरात्र में नौ दिनों तक अखंड हरि कीर्तन पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया है । जहां प्रति दिन दूर दराज से आकर श्रद्धालु पूजा-अर्चन करते हैं। इससे मां भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। इस अवसर पर मंदिर पुजारी अनिल बाबा, रामअवध यादव, राजेश कुमार सिंह, प्रधान उमेश यादव, गुड्डू सिंह उपस्थित रहे।
पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित शायर माता का वार्षिक शृंगार सोमवार की देर रात तक हवन पूजन व कीर्तन के साथ चलता रहा। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेकने के बाद भंडारे का स्वाद चखा। इस वर्ष भी शायर माता मंदिर प्रांगण में माता का वार्षिक शृंगार सोमवार की सुबह से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। इसमें अखंड हरिकीर्तन के साथ हवन पूजन का कार्य अनवरत चलता रहा। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद के रूप में भक्तों ने भंडारे का स्वाद चखा। वार्षिक शृंगार में अलीनगर सहित आसपास के गांव व नगर के भक्तों ने भी शिरकत कर अपनी उपस्थिति माता के दरबार में मत्था टेककर दर्ज कराई। इस मौके पर चेयरमैन संतोष खरवार ,सभासद शीला देवी ,शिव शंकर शर्मा, शेख कयामुद्दीन, बुल्लू शर्मा, मनीष चौहान, पप्पू गुप्ता ,सुनील चौहान, अजीत पटेल मौजूद रहे।
पीडीडीयू नगर। ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य दुर्गा पूजा पंडालों में माता जगदंबा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेश, कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। यहां मेले में लोगों ने खूब खरीददारी की।
चहनियां संवाददाता के अनुसार चहनिया बाजार के साथ मारूफपुर, पपौरा, मोहरगंज, रानेपुर, गुरेरा, बलुआ, टाण्डाकला, हरधनजूड़ा, महुअर, मझिलेपुर, अगस्तीपुर में दुर्गापूजा पंडालों में सप्तमी पर दर्शन पूजन के लिए भक्तो की भीड़ रही । सैयदराजा संवाददाता के अनुसार महासप्तमी पर नगर सहित आस पास के इलाके में बने भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की गई और इसके साथ ही मेला शुरू हो गया। नगर के वार्ड नंबर 12 लोहिया नगर में स्थित मां कामाख्या देवी , स्टेशन रोड स्थित माँ काली जी के मंदिर मे सुबह पांच बजे से पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लाइन लगी। श्री दुर्गा पूजा समिति पौहारी बाबा की कुटी का पंडाल को देखने को लोग उमड़े।
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली परिसर में मंगलवार को नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों की पुलिस अधिकारियों संग हुई बैठक मेंसुरक्षा पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नागरिक सुरक्षा के सदस्य दुर्गा पूजा पंडालों के आस पास चक्रमण करते रहेंगे। किसी विशेष बात की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देंगे। बैठक में कोतवाल शिवानंद मिश्र, नीरज मिश्रा, राजीव कुमार, विवेक कुमार, डॉक्टर एके सिंह, कमलेश तिवारी, अरविंद रस्तोगी, राजेंद्र गुप्ता, मनोज पाठक , मनोज गुप्ता, विजय दुबे रहे।