फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ुलाबा क्षतिग्रस्त होने से नाराज कसिनों ने किया प्रदर्शन

ुलाबा क्षतिग्रस्त होने से नाराज कसिनों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
ुलाबा क्षतिग्रस्त होने से नाराज कसिनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चकिया। लेफ्ट पथरहवां माइनर पर गोल्हिया गांव के पास बने झाल से निकले पूर्वी तथा पश्चिमी कुलाबों के लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने तथा उनकी मरम्मत न होने से नाराज किसानों ने रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया।

किसानों के अनुसार गोल्हिया झाल के पास स्थित पूर्वी तथा पश्चिमी कुलाबा से बिजड़ार, गोल्हिया, भटौली, सुखदेवपुर गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। दोनों कुलाबों के लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण लेफ्ट कर्मनाशा नहर का पानी खेतों में न जाकर नीचे जाकर बर्बाद होता है। इसकी ओर किसानों ने कई बार उच्चाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन सुनवाई न होने से वे आजीज आकर प्रार्थना पत्र देना बंद कर चुके हैं। किसानों ने कहा कि टूटे कुलाबो में फंसकर गांव के दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। कहा कि यदि कुलाबों की मरम्मत नही की गई तो वे सिंचाई विभाग के अधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वाले किसानों में राष्ट्रीय मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष सिराज अहमद, बृजेश कुमार, असदक, कांता मौर्या, विद्यानारायण मौर्या, नेहाल, वकील मौर्या, लक्ष्मण मौर्या, संकठा मौर्या, महेन्द्र मौर्या, गोकूल मौर्या, प्रदीप, बंटी, गुड्डू, आनंद, त्रिभुवन, त्रिवेणी, भीम, रामजनम, पप्पू, अवधेश, जोगेन्द्र, रामसुधार, रामअधार, गरीब साव, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed