{"_id":"5ba93984867a557f5878981d","slug":"11537816964-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी और एफडीआई के विरोध में 2 18-40-42","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी और एफडीआई के विरोध में 2 18-40-42
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गुड्स एवं सर्विस टैक्स की दुश्वारियों, एफडीआई, मंडी शुल्क, व्यापारियों के शोषण के विरोध में फेडरेशन आफ आल इंडिया एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से भारत बंद के आह्वान पर 28 सितंबर को जिले की सभी दुकानें बंद रहेगी। मंगलवार से इसके लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जागरूकता अभियान चलाएगा। सोमवार को गल्ला मंडी स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पदाधिकारियों ने व्यापारियों का इस बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष मंसूर आलम, युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैंपलिंग, आयकर आन लाइन ट्रेडिंग की जटिलताओं के खिलाफ देश के खुदरा व्यापारी संकट में है। इसी के विरोध में 28 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। कहा कि बंदी को सफल बनाने के लिए मंगलवार को नगर स्थित कार्यालय पर शाम पांच बजे ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक होगी। 26 सितंबर को पदाधिकारी व्यापारियों से जनसंपर्क करेंगे और बंदी को सफल बनाने का आह्वान करेेंगे। 27 सितंबर की शाम पांच बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस मौके पर रामानंद सेठ, भरत लाल अग्रहरी, अखिलेश जायसवाल, मलिक परवेज रहे।