फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुण्य तिथि पर डॉ. राममनोहर लोहिया को याद किया

पुण्य तिथि पर डॉ. राममनोहर लोहिया को याद किया

Fri, 13 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुण्य तिथि पर डॉ. राममनोहर लोहिया को याद किया

विज्ञापन
मुगलसराय। समाजवादी पार्टी की नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई सभा में डॉ. राममनोहर लोहिया की 50वीं पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान लोहिया जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। बैठक में लोहिया के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कहा गया कि लोहिया समाजवाद के पुरोधा थे। वे समाज के हर वर्ग के विकास की बात सोचते थे । कार्यक्रम की शुरूआत लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।

इस मौके पर हुई गोष्ठी में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया का नारा था कि दाम बांधों, काम दो वरना गद्दी छोड़ दो। वे अंग्रेजों के तानाशाही रवैये के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहे। कहा कि लोहिया जी ने कहा कि था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक का विकास नहीं होता है तब तक असली समाजवाद स्थापित नहीं हो पाता। पूर्व सांसद ने राममनोहर लोहिया के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि हम सबको लोहिया जी से प्रेरणा लेते हुए समाज के दबे कुचलों की सहायता करनी चाहिए। इस मौके पर शिवमूरत यादव, राधेश्याम यादव, फौजदार यादव, राजकुुमार जायसवाल, नफीस अहमद गुड्डू, बाबूलाल यादव, विजयी तिवारी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विजय धूरिया, मंगल जायसवाल, संजय गोंड, स्वदेशी गुप्ता, अयूब खां गुड्डू, रमेश यादव, राजकुमार कन्नौजिया, भैयालाल, संतोष यादव, शागिर अली, गोपाल यादव, रवि गोंड, रितेश सिंह, अशोक यादव, गोपाल गोंड, विकास चौबे, सुदामा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed